साहित्योत्सव, 2025

प्रश्न – मार्च, 2025 में साहित्य अकादमी का वार्षिक साहित्य महोत्सव साहित्योत्सव (फ़ेस्टिवल ऑफ़ लेटर्स), 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) इंदौर (b) जयपुर
(c) लखनऊ (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7-12 मार्च, 2025 को साहित्य अकादमी का वार्षिक साहित्य महोत्सव साहित्योत्सव (फ़ेस्टिवल ऑफ़ लेटर्स), 2025 नई दिल्ली के रवीन्द्र भवन में आयोजित किया गया
  • यह एशिया का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव है।
  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया
  • प्रख्यात अंग्रेजी नाटककार महेश दत्तानी पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि रहे
  • इसमें 23 भाषाओं में प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया
  • देश के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 700 लेखकों ने इस महोत्सव में भाग लिया
  • महोत्सव का विषय-भारतीय साहित्यिक परंपराएं रहा
  • महोत्सव के आखिरी तीन दिनों के दौरान इस विषय पर प्रख्यात विचारकों और लेखकों की राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गयी
  • महोत्सव के अंतिम दिन बच्चों के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम “स्पिन ए टेल” का आयोजन किया गया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2108755

https://ddnews.gov.in/sahitya-akademi-will-be-organising-festival-of-letters-2025

https://www.newsonair.gov.in/annual-festival-of-letters-sahityaotsav-in-national-capital-from-7th-to-12th-march