प्रश्न – 28 फरवरी से 1 मार्च, 2025 को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अच्छे और अनुकरणीय अभ्यासों और नवाचारों पर 9वां राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, 2025 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) पुरी
(c) जयपुर (d) पुणे
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 फरवरी से 1 मार्च, 2025 को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अच्छे और अनुकरणीय अभ्यासों और नवाचारों पर 9वां राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, 2025 पुरी,ओडिशा में आयोजित हुआ
- इसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने इसका उदघाटन किया
- यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण को बढ़ाने के उद्देश्य से अपने अभिनव अभ्यासों और प्रभावी रणनीतियों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
- वर्ष 2013 में अपनी स्थापना के बाद से, राष्ट्रीय नवाचार शिखर सम्मेलन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच ज्ञान साझा करने और परस्पर सीखने को बढ़ावा देने का एक वार्षिक प्रयास रहा है।
- इसका पिछला शिखर सम्मेलन मई 2022 में गुजरात के केवडिया में आयोजित किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://mohfw.gov.in/?q=pressrelease-220