सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन -2025

प्रश्न – 4-6 नवम्बर,2025 को सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन कहां आयोजित होगा ?
(a) नई दिल्ली (b) पेरिस
(c) रोम (d) दोहा
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4-6 नवम्बर,2025 को सामाजिक विकास के लिए दूसरा विश्व शिखर सम्मेलन (Second World Summit for Social Development )दोहा,क़तर में आयोजित होगा
  • राष्ट्राध्यक्षों या शासनाध्यक्षों के स्तर पर आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक विकास पर कोपेनहेगन घोषणापत्र और कार्ययोजना के प्रति पुन: प्रतिबद्धता और 2030के एजेंडे के कार्यान्वयन को गति प्रदान करना है।
  • गहरी होती असमानताओं, जनसांख्यिकीय बदलावों और तेज़ी से हो रहे तकनीकी एवं पर्यावरणीय परिवर्तनों का सामना कर रहे विश्व में, सामाजिक विकास के लिए यह शिखर सम्मेलन वैश्विक संवाद और सहयोगात्मक कार्रवाई के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
  • साथ ही यह सरकारों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों, नागरिक समाज, निजी क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थानों और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के नेताओं के लिए सामाजिक विकास के मुद्दों पर उच्चतम स्तर पर चर्चा करने और सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने का एक अनूठा मंच है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारी वैश्विक सतत विकास यात्रा में कोई भी पीछे न छूटे।
  • इसका उद्देश्य निरंतर अंतरालों को दूर करना, सामाजिक विकास के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता की पुष्टि करना तथा सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन को नई गति प्रदान करना है।
  • इसका पहला शिखर सम्मेलन वर्ष 1995 में कोपेनहेगन,डेनमार्क में हुआ था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://social.desa.un.org/world-summit-2025

https://www.socialprotectionfloorscoalition.org/2025/06/second-world-summit-for-social-development-resources/

https://www.ilo.org/about-ilo/ilo-and-multilateral-system/ilo-second-world-summit-social-development-2025