सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) का 64वां सत्र

प्रश्न – 2-10 फ़रवरी,2026 के मध्य सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) का 64वां सत्र कहां आयोजित किया जा रहा है ?
(a) नई दिल्ली (b) न्यूयॉर्क
(c) पेरिस (d) रोम
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2-10 फ़रवरी,2026 के मध्य सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) का 64वां सत्र न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है
  • इसका मुख्य विषय- Advancing Social Development and Social Justice through Coordinated, Equitable, and Inclusive Policies है
  • इसमें महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया
  • सावित्री ठाकुर ने कहा कि भारत में सामाजिक न्याय और सामाजिक संरक्षण संवैधानिक गारंटियों पर आधारित हैं और देश के दीर्घकालिक दृष्टिकोण “विकसित भारत 2047” के अनुरूप हैं।
  • 64वें सत्र की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष, संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत क्रिस्टीना हायोविशन ने की।
  • सत्र में 100 से अधिक संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने भाग लिया।
  • सामाजिक विकास आयोग (CSocD) के बारे में-
  • यह संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) का एक कार्यात्मक आयोग है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक विकास, गरीबी उन्मूलन, रोज़गार, सामाजिक समावेशन और समानता को बढ़ावा देना है।
  • स्थापित: 1946
  • पहले इसे Social Commission कहा जाता था।
  • 1966 में इसका नाम बदलकर Commission for Social Development किया गया।
  • मुख्यालय- न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका संरचना
  • इसमें 46 सदस्य देश शामिल होते हैं।
  • सदस्य देशों का चयन ECOSOC द्वारा 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए किया जाता है।
  • भौगोलिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाता है।
  • मुख्य कार्य एवं दायित्व
  • कोपेनहेगन सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन (1995) के निष्कर्षों की निगरानी
  • गरीबी उन्मूलन, पूर्ण रोज़गार, और सामाजिक एकीकरण पर नीतिगत सिफारिशें
  • समावेशी विकास और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के सामाजिक आयाम को मजबूत करना
  • विकलांगों, वृद्धों, युवाओं, और हाशिए के वर्गों से जुड़े मुद्दों पर फोकस

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://social.desa.un.org/csocd/64th-session

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2222449&reg=3&lang=2