प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. यू.एन. वूमेन्स संयुक्त राष्ट्र का एक संगठन है, जो कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।
2. भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को यू.एन. वूमेन्स ने दक्षिण एशिया का सद्भावना दूत नियुक्त किया।
3. सानिया मिर्जा दक्षिण एशिया की प्रथम महिला हैं जिन्हें इस संगठन का सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है।
4. सानिया मिर्जा ने वर्ष 2014 यूएस ओपन के मिक्स्ड डबल्स का खिताब सैंटियागो गोंजालेज (मेक्सिको) के साथ जीता।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही हैं/है
(a) 1 और 4
(b) 2 और 4
(c) 1, 2 और 4
(d) 1, 2 और 3
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 25 नवंबर, 2014 को यू.एन. वूमेन्स (U.N. Womans) ने भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को दक्षिण एशिया के लिए अपना सद्भावना दूत (Good will Ambassador) नियुक्त किया।
- सानिया मिर्जा यू.एन. वूमेन्स की सद्भावना दूत नियुक्त होने वाली दक्षिण एशिया की पहली महिला हैं।
- वह भारत साहित कई दक्षिण एशियाई देशों में लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगी।
- सानिया मिर्जा ने वर्ष 2014 यूएस ओपन के मिक्स्ड डबल्स का खिताब ब्रूनो सोरेस (ब्राजील) के साथ जीता था। अतः कथन 4 असत्य है।
- सानिया मिर्जा को पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
संबंधित लिंक भी देखें……
http://www.unwomen.org/en/news/stories/2014/11/sania-mirza-un-women-goodwill-ambassador-for-south-asia
http://www.deccanchronicle.com/141126/sports-cricket/article/sania-mirza-women%E2%80%99s-un-envoy
http://2014.usopen.org/en_US/scores/draws/xd/index.html?promo=subnav
