सातवां आदि रंग महोत्सव, 2025

प्रश्न – मार्च, 2025 में सातवां आदि रंग महोत्सव, 2025 कहां आयोजित किया गया?
(a)    रांची                  (b)    जयपुर
(c)    नई दिल्ली           (d)    भोपाल 
उत्तर – (c)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21-23 मार्च, 2025 को  नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का  सातवां आदि रंग महोत्सव, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • यह भारत की आदिवासी समुदायों की  कला, संस्कृति और धरोहर का उत्सव है। 
  • महोत्सव में 13 राज्यों से 15 नृत्य और संगीत प्रस्तुतियाँ तथा 11 राज्यों से आदिवासी शिल्पकला का प्रदर्शन किया किया गया
  • महोत्सव के दौरान दो शानदार रंगमंच प्रस्तुतियाँ हुई –
    1.    झारखंड से ‘बीर बिरसा’ आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की विरासत
    2.    ओडिशा से ‘बाना गुड़ा’ साहस और लोककथाओं का जादुई चित्रण 
  • इसमें विभिन्न राज्यों से नृत्य, संगीत और शिल्पकला का भी प्रदर्शन किया गया 
  • इसमें असम से राबा नृत्य और असमी हस्तशिल्प, आंध्र प्रदेश से गुस्सादी नृत्य और चमड़े की कठपुतलियाँ, अरुणाचल प्रदेश से जूजू जाजा और रिकम पदा नृत्य, गुजरात से सिद्दी धमाल और पधार नृत्य की प्रस्तुतियाँ हुई

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/amp/story/cities/delhi/2025/Mar/20/adi-rang-mahotsav-2025-national-school-of-drama-brings-adivasi-arts-to-delhi-for-the-first-time

https://www.broadwayworld.com/india/article/National-School-Of-Drama-Will-Host-7th-Edition-Of-ADI-RANG-MAHOTSAV-2025-20250320