सहायक प्रौद्योगिकी पर पहली वैश्विक रिपोर्ट (GReAT)

प्रश्न-मई‚ 2022 में सहायक प्रौद्योगिकी पर पहली वैश्विक रिपोर्ट (GReAT) किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी की गई है-
(a) अंकटाड और यूरोपीय संघ
(b) ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन
(c) विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनीसेफ
(d) विश्व बैंक और विश्व व्यापार संगठन
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 मई‚ 2022 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) द्वारा सहायक प्रौद्योगिकी पर पहली रिपोर्ट (GReAt) जारी किया गया।
  • यह रिपोर्ट सहायक प्रौद्योगिकी तक प्रभावी पहुंच पर एक वैश्विक रिपोर्ट तैयार करने के लिए 2018 में विश्व स्वास्थ्य सभा के 71वें प्रस्ताव की परिणति है।
  • सहायक प्रौद्योगिकी (Assistive Technology-AT) क्या है:
  • सहायक तकनीक कोई भी उपकरण का हिस्सा‚ सॉफ्टवेयर प्रोग्राम‚ उत्पाद प्रणाली या कोई भी वस्तु है।
  • जिसका उपयोग विभिन्न व्यक्तियों की उनकी कार्यक्षमताओं को बढ़ाने‚ बनाए रखने या सुधारने में मदद करने के लिए किया जाता है।
  • इस रिपोर्ट से संबंधित आंकड़े 35 देशों के लगभग 330000 व्यक्तियों के सर्वेक्षण पर आधारित है।
  • वर्तमान में‚ दुनिया भर में 2.5 बिलियन लोगों को सहायक तकनीक की आवश्यकता है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक यह संख्या 3.5 अरब तक पहुंच जाएगी।
  • इस रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चलता है कि सहायक उत्पादों की पहुंच निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में 3 प्रतिशत से लेकर उच्च आय वाले देशों में 90 प्रतिशत तक है।
  • साथ ही स्वास्थ्य प्रणालियों में सहायक प्रौद्योगिकी को शामिल करना‚ सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC) से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है।
  • वहनीयता (affordobility) को सार्वभौमिक पहुंच के लिए एक प्रमुख बाधा के रूप में पहुंचाना गया है। रिपोर्ट पहुंच में सुधार के लिए ठोस कार्रवाई के लिए निम्नलिखित सिफारिशें करती है:
  • शिक्षा‚ स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल प्रणालियों के भीतर पहुंच में सुधार करना।
  • सहायक उत्पादों की उपलब्धता‚ सुरक्षा‚ प्रभावशीलता और सामर्थ्य सुनिश्चित करना।
  • मानव संसाधन क्षमता का विस्तार‚ विविधता और सुधार
  • सहायक तकनीक के उपयोगकर्त्ताओं और उनके परिवारों को सक्रिय रूप से शामिल करना।
  • जन-जागरूकता बढ़ाएं‚ राजनीतिक समर्थन हासिल करें।
  • डेटा और साक्ष्य आधारित नीति में निवेश करें।
  • अनुसंधान‚ नवाचार और एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश करें।
  • सक्षम वातावरण में विकास और निवेश करें।
  • मानवीय प्रतिक्रियाओं में सहायक तकनीक शामिल करें।
  • राष्ट्रीय प्रयासों का समर्थन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से तकनीकी और आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • इस रिपोर्ट में यूनिसेफ सभी हितधारकों से सहायक प्रौद्योगिकी के डिजाइन ओैर प्रावधान में एक अंतर-समानता दृष्टिकोण सुनिश्चित करने का आह्वान करता है।
  • जो सबसे कठिन और अक्सर पीछे छूट जाने वाले लोगों को प्राथमिकता देता है‚ जैसे- लड़कियां‚ विकलांग बच्चे‚ जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यक और अन्य सीमांत समूह।
  • वास्तव में सहायक प्रौद्योगिकी द्वारा
  • वर्ष 2021 में‚ यूनिसेफ ने विकलांग बच्चों पर डेटा पर उत्कृष्टता केंद्र भी (Center of Excellence n data on children) लॉच किया था।
  • जिसका उद्देश्य विकलांग बच्चों पर आधारित आंकड़ों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों को एक साथ लाना है।
  • ताकि सरकारें नीति और बजट योजनाओं में उनकी जरूरतों को शामिल कर सकें।
  • दुनियाभर के 24 करोड़ विकलांग बच्चों तक सहायक प्रौद्योगिकी की पहुंच उन्हें अपने बचपन के विकास‚ शिक्षा तक पहुंच‚ खेल और नागरिक जीवन में भागीदारी और किसी भी अन्य बच्चों की तरह रोजगार के लिए तैयार होने के लिए पहला कदम हो सकती है।

लेखक-पंकज तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/news-room/events/detail/2022/05/16/default-calendar/global-report-on-assistive-technology-launch