सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी

प्रश्न – 21 सितंबर, 2026 को भारत की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी कौन बनीं?
(a) वंदना कटारिया
(b) रानी रामपाल
(c) सविता पूनिया
(d) दीपिका कुमारी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 सितंबर, 2026 को भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया भारत की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं।
  • उन्होंने जापान के काकामिगहारा में आयोजित 20वें एशियाई खेल-आइची-नागोया 2026 में इंडोनेशिया के विरुद्ध मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि प्राप्त की।
  • सविता ने पूर्व भारतीय स्ट्राइकर वंदना कटारिया के 320 अंतरराष्ट्रीय मैचों के रिकॉर्ड को पार किया।
  • इंडोनेशिया के विरुद्ध यह सविता का 321वाँ वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मैच था।
  • इससे पहले 20 सितंबर, 2026 को उज्बेकिस्तान के विरुद्ध भारत की 19–0 की जीत के दौरान सविता ने अपना 320वाँ अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर वंदना कटारिया के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
  • इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में हॉकी इंडिया ने सविता को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
  • सविता ने वर्ष 2009 में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।
  • उन्होंने फरवरी 2025 में नीदरलैंड के विरुद्ध एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अपना 300वाँ अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
  • वे वंदना कटारिया के बाद 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी तथा पी.आर. श्रीजेश के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली दूसरी भारतीय गोलकीपर बनी थीं।
  • गोलपोस्ट के सामने शानदार प्रदर्शन और पेनल्टी शूटआउट में अपनी दक्षता के कारण सविता को ‘द वॉल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/asian-games/news/savita-punia-most-capped-indian-womens-hockey-player-record-international-appearances-asian-games-2026/article71490333.ece

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *