प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड ने लगातार दूसरी बार वर्ष 2023 में भी विश्व के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब अपने नाम किया है।
(ii) सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग‚ 2023 में भारत का स्थान 30 वें नंबर पर है।
(iii) सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची में अमेरिका दूसरे स्थान पर है।
निम्नलिखित में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं।
(a) (i),(ii)
(b) (i),(ii),(iii)
(c) (i),(iii)
(d) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –
- सितंबर‚ 2023 में यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की वार्षिक सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग जारी की गई है।
- यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड ने वर्ष 2023 में एक बार फिर से विश्व के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब अपने नाम किया है।
- स्विट्जरलैंड ने यह खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है तथा अब तक कुल 6 बार प्रथम स्थान का दर्जा प्राप्त कर चुका है।


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- ध्यातव्य है कि इस रैंकिंग में विश्व के 17000 से अधिक उत्तरदाता शामिल हुए तथा साथ ही यह रिपोर्ट एक वैश्विक सर्वेक्षण को आधार बनाकर बनाई गई है।
- यह रैंकिंग सुरक्षा‚ सामाजिक न्याय‚ आर्थिक स्थिरता और गतिशीलता जैसी लगभग 73 विशेषताओं के आधार पर मूल्यांकन करती है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.usnews.com/news/best-countries/rankings
