सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना

प्रश्न – सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इस योजना का शुभारंभ 24 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के अवसर पर लखनऊ में किया गया।
  2. योजना के प्रथम चरण (2025-26) में कुल 6 ज़ोन का शिलान्यास किया गया है।
  3. द्वितीय चरण (2026-27) में 30 ज़ोन का लोकार्पण तथा 6 ज़ोन का शिलान्यास किया जाएगा।
  4. तृतीय चरण (2027-28) में 30 ज़ोन का लोकार्पण तथा 39 ज़ोन का शिलान्यास प्रस्तावित है।
    उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) केवल 3 (d) केवल 4
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 24 जनवरी, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस,2026 समारोह के अवसर पर सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना के विस्तृत प्लानिंग की गई है।
  • सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र के प्रथम चरण वर्ष 2025-26 में आज 6 ज़ोन का शिलान्यास हुआ है।
  • दूसरे चरण में वर्ष 2026-27 में 6 ज़ोन का लोकार्पण और 30 जोन का शिलान्यास किया जाएगा।
  • वर्ष 2027-28 में तीसरे चरण में 30 ज़ोन का लोकार्पण और 39 जोन का शिलान्यास होगा।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय रूप से रोजगार प्राप्त होगा।
  • सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन’ नमक एक नई योजना का भी शुभारंभ किया गया।
  • यह एम्प्लॉयमेंट जोन प्रदेश के प्रत्येक जनपद में 100 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित किए जाएंगे।
  • जो भी युवा नौकरी व कारोबार प्रारंभ करने का इच्छुक है, उसकी योग्यता व क्षमता के अनुरूप उसके स्केल को स्किल डेवपलमेंट में बदला जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218209&reg=3&lang=2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *