सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टो करेंसी ‘पेट्रो’ की शुरूआत

प्रश्न-हाल ही में किस देश में सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टोकरेंसी की शुरूआत हुई?
(a) मैक्सिको
(b) चिली
(c) वेनेजुएला
(d) यूक्रेन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 फरवरी, 2018 को वेनेजुएला ने आर्थिक संकट से उबरने की कोशिशों के बीच तेल आधारित क्रिप्टोकरेंसी ‘पेट्रो’ की शुरूआत की।
  • यह सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टोकरेंसी है।
  • वेनेजुएला सरकार ने शुरूआती बिक्री के लिए ‘पेट्रो’ की 3.84 करोड़ इकाइयां 60 प्रतिशत छूट पर पेश की हैं।
  • प्रधानमंत्री निकोलस मादुरो के अनुसार बिक्री के शुरूआती 20 घंटे में पेट्रो को 735 मिलियन डॉलर की पेशकश मिली है।
  • उल्लेखनीय है कि वेनेजुएला के पास विश्व का सबसे विशाल तेल भंडार है।
  • हालांकि वर्तमान में यह देश भीषण आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहा है।

संबंधित लिंक
https://www.reuters.com/article/us-crypto-currencies-venezuela/venezuela-says-launch-of-petro-cryptocurrency-raised-735-million-idUSKCN1G506F
http://www.bbc.com/news/business-43133853
https://www.washingtonpost.com/news/worldviews/wp/2018/02/20/venezuela-launches-the-petro-its-cryptocurrency/?utm_term=.3012f157dfd3

One thought on “सरकारी मान्यता प्राप्त विश्व की पहली क्रिप्टो करेंसी ‘पेट्रो’ की शुरूआत”

Comments are closed.