समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन -2025

प्रश्न – 24 जुलाई, 2025 को समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन -2025 कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) जयपुर (b) नई दिल्ली
(c) भुवनेश्वर (d) मुंबई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 जुलाई ,2025 को समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन -2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • इसका आयोजन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा किया गया था
  • इसमें भारत के समुद्री भविष्य के लिए परिवर्तनकारी वित्तीय रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने हेतु वरिष्ठ नीति-निर्माता, उद्योग जगत के नेता, वैश्विक निवेशक और डोमेन विशेषज्ञ एक साथ आए।
  • इसका उद्देश्य जहाज निर्माण, बंदरगाह बुनियादी ढांचे और वित्तीय लचीलेपन को मजबूत करके भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में से एक के रूप में स्थापित करना है।
  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस शिखर सम्मेलन को संबोधित किया
  • इस कार्यक्रम में नॉर्वे, इटली, ग्रीस, सिंगापुर, नीदरलैंड, जापान, जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया और साइप्रस जैसे देशों के दूतावासों; राज्य समुद्री बोर्डों (गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों सहित); और कोचीन शिपयार्ड, डेमेन, चोगुले एंड कंपनी और स्वान डिफेंस जैसी अग्रणी जहाज निर्माण फर्मों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इस शिखर सम्मेलन में बीईएमएल (BEML) और मरीन इलेक्ट्रिकल जैसी घटक विनिर्माण फर्मों, यूनियन मरीन जैसे जहाज प्रबंधन खिलाड़ियों, डीएनवी, लॉयड रजिस्टर और आईआरएस जैसी वर्गीकरण सोसाइटियों, और नाबफिड, एनआईआईएफ, आईआईएफसीएल, एनईओ और क्लाइमेट फंड मैनेजर्स सहित शीर्ष वित्तीय संस्थानों और निधियों के अधिकारी भी शामिल हुए।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2148158