प्रश्न – समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास – इंद्र 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1. यह भारत और श्री लंका के बीच एक समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास है
2. इसका 14वां संस्करण 28 मार्च से 2 अप्रैल, 2025 तक चेन्नई में आयोजित किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 मार्च से 2 अप्रैल, 2025 तक 14वां भारत-रूस समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास- इंद्र 2025 चेन्नई में आयोजित किया गया
- यह अभ्यास दो चरणों – बंदरगाह चरण 28 से 30 मार्च, 2025 तक चेन्नई में और समुद्री चरण 31 मार्च से 2 अप्रैल, 2025 तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया गया
- इस अभ्यास में रूसी नौसेना के जहाज पेचंगा, रेज्की और अलदार त्सिडेंझापोव के साथ-साथ भारतीय नौसेना के जहाज राणा, कुथार और समुद्री गश्ती विमान पी81 भी भाग लिया
- इन अभ्यास का उद्देश्य समुद्री सहयोग को बढ़ाना, मैत्री संबंधों को मजबूत करना, परिचालन संबंधी सर्वोत्तम प्रणालियों का आदान-प्रदान करना था
- इस द्विवार्षिक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…