प्रश्न – ‘समरस विद्या सेतु’ मेगा अभियान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इस अभियान का शुभारंभ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद से किया।
- इसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक राज्य में शून्य ड्रॉपआउट का लक्ष्य प्राप्त करना है।
- अभियान के तहत केवल प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का पुनः नामांकन किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जुलाई, 2026 को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद से राज्यव्यापी ‘समरस विद्या सेतु’ मेगा अभियान का शुभारंभ किया।
- इसका उद्देश्य राज्य में विद्यालय छोड़ चुके 80,000 से अधिक बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाना तथा वर्ष 2030 तक शून्य ड्रॉपआउट का लक्ष्य प्राप्त करना है।
- इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों की जिलावार सूची तैयार की गई है।
- शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समितियां और सामाजिक संगठन अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का पुनः नामांकन कराएंगे।
- प्रत्येक बच्चे को उसकी आयु के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक उपयुक्त कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
- पढ़ाई में पिछड़े बच्चों के लिए ब्रिज कोर्स, उपचारात्मक कक्षाएं, अंतरिम शिक्षा और विशेष शैक्षणिक सहायता की व्यवस्था की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…