प्रश्न-जून‚ 2022 में जारी सतत विकास लक्ष्य सूचकांक एवं डैशबोर्ड 2022 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में 185 देशों को रैकिंग प्रदान की गई है।
(ii) सूचकांक में फिनलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) भारत को इस सूचकांक में 121वां स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- जून‚ 2022 में सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) और बर्टल्समैन स्टिफटंग तथा कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा सतत विकास रिपोर्ट (Sustainable Development Report), 2022 जारी की गई।
- इस रिपोर्ट के अंतर्गत जारी सतत विकास लक्ष्य सूचकांक एवं डैशबोर्ड‚ 2022 में 163 देशों को शामिल किया गया है।
- इस सूचकांक में विभिन्न देशों के 17 वैश्विक लक्ष्यों के मामले में उनके प्रदर्शन के आधार पर रैकिंग दी गई है।
- सूचकांक में फिनलैंड (स्कोर-86.51) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
- इसके पश्चात डेनमार्क (स्कोर-85.63) को दूसरा तथा स्वीडन (स्कोर-85.19) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
- नार्वे (स्कोर-82.35) को चौथा एवं ऑस्ट्रिया को पांचवां स्थान (स्कोर-82.32) प्राप्त हुआ।
- सूचकांक में दक्षिण सूडान (स्कोर-39.05) को सबसे निचला 163वां स्थान प्राप्त हुआ।
- इसके पश्चार सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक को 162वां‚ चाड को 161वां‚ सोमालिया को 160वां तथा सूडान को 159वां स्थान प्राप्त हुआ।
- इस सूचकांक में भारत को 121वां (स्कोर-60.32) स्थान प्राप्त हुआ।
- जबकि गत वर्ष भारत 120वें स्थान पर था।
- भारत के पड़ोसी देशों में चीन को 56वां‚ भूटान को 70वां‚ श्रीलंका को 76वां‚ नेपाल को 98वां‚ बांग्लादेश को 104वां‚ तथा पाकिस्तान को 125वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- विश्व के अन्य प्रमुख विकसित देशों में फ्रांस 7वें‚ स्विट्जरलैंड 8वें‚ यूनाइटेड किंगडम को 11वें‚ जापान 19वें‚ यूएसए 41वें तथा रूस 45वें स्थान पर रहा।
- ब्रिक्स देशों मेंीा रत के अलावा चीन को 56वां‚ ब्राजील को 53वां‚ रूस को 45वां तथा दक्षिण अफ्रीका को 108वां स्थान प्राप्त हुआ।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://resources.unsdsn.org/2022-sustainable-development-report