संविधान हत्या दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘संविधान हत्या दिवस’ कब मनाया गया ?
(a) 15 जून
(b) 22 जून
(c) 25 जून
(d) 18 जून
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 जून ,2025 को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया गया
  • 12 जुलाई, 2024 को केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 25 जून को इस दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था
  • उल्लेखनीय है कि 25 जून, 1975 को ही देश में आपातकाल लगाया गया था
  • यह दिवस उन लोगों के योगदान को स्मरण कराएगा, जो वर्ष 1975 के आपातकाल में जेल गए थे।
  • भारतीय संविधान में आपात उपबंध भारत शासन अधिनियम‚ 1935 तथा जर्मनी के संविधान से लिए गए हैं।
  • भारतीय संविधान के भाग 18 में अनुच्छेद 352 से 360 तक आपातकाल से संबंधित उपबंधों का उल्लेख किया गया है।
  • आपात उपबंधों को 3 भागों में बांटा गया है-
    1.राष्ट्रीय आपातकाल (अनु-352)
    2.राज्यों में संवैधानिक तंत्र की विफलता (राष्ट्रपति शासन) (अनु-356)
    3.वित्तीय आपातकाल (अनु-360)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/india-news/cabinet-passes-resolution-to-mark-june-25-as-samvidhan-hatya-divas-125062600814_1.html

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/cabinet-passed-resolution-to-declare-june-25-as-samvidhan-hatya-divas-to-enlighten-people-kiren-rijiju/articleshow/122091320.cms?from=mdr

https://www.newsonair.gov.in/punjab-observes-50th-anniversary-of-imposition-of-emergency-as-samvidhan-hatya-divas