संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (CSocD) का 63वां सत्र, 2025

प्रश्न – फ़रवरी, 2025 में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (CSocD) का 63वां सत्र, 2025 कहां आयोजित हुआ?
(a) न्‍यूयॉर्क (b) लंदन
(c) नई दिल्ली (d) पेरिस
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10-14 फ़रवरी, 2025 को संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (CSocD) का 63वां सत्र, 2025 न्‍यूयॉर्क में आयोजित हुआ
  • इस सत्र का उद्देश्य समावेशी सामाजिक नीतियों को आगे बढ़ाने और वैश्विक सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए सामाजिक विकास चुनौतियों पर चर्चा और सहयोग को प्रोत्साहित करना है।
  • इस सत्र में भारत के अलावा फ्रांस, तुर्की, सऊदी अरब, स्वीडन आदि जैसे 16 देशों के मंत्रियों सहित 49 देशों ने भाग लिया।
  • इस कार्यक्रम में भारत की ओर से महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने इस भागीदारी का नेतृत्व किया।
  • भारत ने एकजुटता और सामाजिक सामंजस्य को मजबूत बनाने के महत्व पर चर्चा करने में आयोग के नेतृत्व के साथ यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि इस मामले में कोई भी पीछे न छूटे।
  • साथ ही सतत विकास के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
  • संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (CSocD) के बारे में –
  • यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के अंतर्गत एक आयोग है ।
  • इसकी मुख्य जिम्मेदारी सामाजिक विकास के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र को सलाह देना है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के समग्र विकास लक्ष्यों का समर्थन करने वाली सामाजिक नीतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन, सामाजिक एकीकरण को आगे बढ़ाने और सभी के लिए पूर्ण रोजगार और सभ्य काम सुनिश्चित करने के संबंध में।
  • वर्ष 1995 में कोपेनहेगन में सामाजिक विकास के लिए विश्व शिखर सम्मेलन के बाद से , आयोग कोपेनहेगन घोषणा और कार्य कार्यक्रम के अनुवर्तन और कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार प्रमुख संयुक्त राष्ट्र निकाय रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pminewyork.gov.in/UNGA78