प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 19 मार्च, 2026 को संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट-2026 जारी की गई
- इसके अनुसार ,आज भी 2.1 अरब लोग सुरक्षित रूप से प्रबंधित पेयजल से वंचित हैं
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 मार्च, 2026 संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट-2026 जारी की गई।
- इस रिपोर्ट का शीर्षक सभी लोगों के लिए जल: ‘‘समान अधिकार और अवसर है’’ (Equal Rights and Opportunities)
- इसके अनुसार, लैंगिक असमानताएँ अब भी वैश्विक जल सुरक्षा को कमजोर कर रही हैं
- इसका असमान प्रभाव विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों पर पड़ता है।
- यद्यपि वे प्रायः घरेलू जल के संग्रहण और प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाती हैं
- फिर भी जल शासन, नेतृत्व और तकनीकी भूमिकाओं में उनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है।
- सभी लोगों के लिए जल – ^^समान अधिकार और अवसर** इस बात को रेखांकित करती है कि जल और स्वच्छता सेवाओं तक असमान पहुँच का प्रभाव स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका और सुरक्षा पर पड़ता है।
- आज भी 2.1 अरब लोग सुरक्षित रूप से प्रबंधित पेयजल से वंचित हैं
- महिलाएँ तथा लड़कियाँ प्रतिदिन अनुमानतः 25 करोड़ घंटे पानी लाने में व्यतीत करती हैं।
- यह रिपोर्ट बताती है कि जलवायु परिवर्तन, जल संकट और आपदाएँ इन असमानताओं को और अधिक गंभीर बना रही हैं
- यह जल प्रबंधन में समान अधिकार, भागीदारी और अवसर सुनिश्चित करने के लिए अधिक सशक्त कार्रवाई का आह्वान करती है।
- समावेशी जल शासन, लैंगिक-संवेदनशील नीतियों और बेहतर आँकड़ों को बढ़ावा देकर, यह रिपोर्ट लैंगिक अंतर को कम करने तथा सतत जल प्रबंधन और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की दिशा में प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए व्यावहारिक कदम प्रस्तुत करती है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.unwater.org/publications/un-world-water-development-report-2026