संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन-2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.9 – 13 जून 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन-2025 फ्रांस के नीस में आयोजित किया गया
2. इस सम्मेलन का मुख्य विषय है “महासागर के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए कार्रवाई में तेजी लाना और सभी हितधारकों को संगठित करना”।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 – 13 जून 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन-2025 फ्रांस के नीस में आयोजित किया गया
  • इस सम्मेलन की सह-मेजबानी फ्रांस और कोस्टा रिका द्वारा की गयी है
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय है “महासागर के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए कार्रवाई में तेजी लाना और सभी हितधारकों को संगठित करना”।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य-
  1. सतत विकास के लिए महासागरों, समुद्रों और समुद्री संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए आगे और तत्काल कार्रवाई का समर्थन करना
  2. एसडीजी 14 के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए अन्य तरीकों और साधनों की पहचान करना है।
  • यह सम्मेलन महासागर के संरक्षण और सतत उपयोग में योगदान देने वाली चल रही प्रक्रियाओं के शीघ्र समापन और प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में सफल साझेदारियां बनाने के लिए मौजूदा साधनों पर निर्माण करेगा।
  • सम्मेलन में सभी प्रासंगिक हितधारकों को शामिल किया जाएगा, जिसमें सरकारें, संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, अंतर-सरकारी संगठन, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं, अन्य इच्छुक अंतर्राष्ट्रीय निकाय, गैर-सरकारी संगठन, नागरिक समाज संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं, वैज्ञानिक समुदाय, निजी क्षेत्र, परोपकारी संगठन, स्वदेशी लोग और स्थानीय समुदाय तथा अन्य पक्ष शामिल रहे
  • यह सम्मेलन पिछले संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलनों पर आधारित रहा
  • जिनकी मेजबानी वर्ष 2017 में स्वीडन और फिजी ने न्यूयॉर्क में तथा वर्ष 2022 में पुर्तगाल और केन्या ने लिस्बन में की थी।
  • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इस सम्मेलन में एक उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sdgs.un.org/conferences/ocean2025

https://www.newsonair.gov.in/union-minister-jitendra-singh-leads-indian-delegation-to-un-ocean-conference-in-france