प्रश्न – -‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 23 अक्टूबर (b) 24 अक्टूबर
(c) 18 अक्टूबर (d) 20 अक्टूबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 अक्टूबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ (United Nations Day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर‚ 1945 का संयुक्त राष्ट्र चार्टर के लागू होने के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
- यह दिवस वर्ष 1948 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
- वर्ष 2025 संयुक्त राष्ट्र की 80वीं वर्षगांठ है
- संयुक्त राष्ट्र सबसे सार्वभौमिक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो इसकी पहुँच को वास्तव में वैश्विक बनाता है।
- शांति, मानवाधिकारों और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देकर, जिसमें स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा तक पहुँच शामिल है, संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर के लोगों के जीवन में सुधार किया है और सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर का निर्माण किया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
