प्रश्न – दिसंबर, 2024 में किस भारतीय को संयुक्त राष्ट्र की आंतरिक न्याय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया??
(a) न्यायमूर्ती मदन बी. लोकुर
(b) न्यायमूर्ती दीपक मिश्र
(c) न्यायमूर्ती मनोज मिश्र
(d) न्यायमूर्ती राजीव शरण
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर, 2024 में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ती मदन बी लोकुर को को संयुक्त राष्ट्र की आंतरिक न्याय परिषद (IJC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
- उनका कार्यकाल 12 नवंबर, 2028 तक रहेगा।
- वह वर्ष 2012 से 2018 तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश थे
- वर्ष 2019 में उनको फिजी के सुप्रीम कोर्ट में गैर-निवासी पैनल के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
- वह किसी अन्य देश के सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय न्यायाधीश थे।
- संयुक्त राष्ट्र की आंतरिक न्याय परिषद (IJC) के बारे में –
- संयुक्त राष्ट्र की न्याय प्रणाली के प्रशासन में स्वतंत्रता, व्यावसायिकता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए महासभा ने नई आंतरिक न्याय प्रणाली के हिस्से के रूप में इसकी स्थापना हुई है
- इसमें पाँच सदस्य होते हैं, जिनमें एक कर्मचारी प्रतिनिधि, एक प्रबंधन प्रतिनिधि और दो प्रतिष्ठित बाहरी न्यायविद शामिल होते हैं
- जिनमें से एक कर्मचारी द्वारा और एक प्रबंधन द्वारा नामित होता है, और चार अन्य सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए एक प्रतिष्ठित न्यायविद की अध्यक्षता में होता है।
- इसके सदस्यों की नियुक्ति महासचिव द्वारा की जाती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…