संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में महिला खेलों में ट्रांसजेंडर एथलीटों पर प्रतिबंध

प्रश्न – 14 जनवरी, 2025 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House) ने एक विधेयक पारित किया, जिसमें ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिलाओं के खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है। इस विधेयक के अनुसार “लिंग” की परिभाषा क्या है?
(a) मानसिक स्थिति के आधार पर
(b) जन्मजात जैविक और आनुवंशिक आधार पर
(c) सामाजिक और सांस्कृतिक आधार पर
(d) व्यक्तिगत पहचान के आधार पर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 जनवरी, 2025 को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (US House) ने एक विधेयक पारित किया, जिसमें ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिलाओं के खेलों में भाग लेने से प्रतिबंधित किया गया है।
  • इस विधेयक को 218-206 के वोट से मंजूरी दी गई।
  • इस विधेयक के पक्ष में केवल दो टेक्सास डेमोक्रेट्स हेनरी कुएलर और विंसेंट गोंजालेज ने वोट दिया।
  • यह विधेयक “लिंग” की परिभाषा को जन्मजात जैविक और आनुवंशिक आधार पर तय करता है।
  • यह स्कूलों और विश्वविद्यालयों में जो संघीय धन प्राप्त करते हैं, वहां महिला खेलों में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धा करने पर रोक लगाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ndtv.com/video/us-house-passes-bill-banning-transgender-athletes-from-women-s-sports-889016

https://www.thehindu.com/news/international/us-house-passes-bill-banning-transgender-students-from-womens-sports/article69099114.ece

https://www.cbsnews.com/news/house-ban-transgender-girls-womens-sports/