प्रश्न – 1 मार्च, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस भाषा को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक भाषा के रूप में नामित करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए?
(a) स्पेनिश (b) फ्रेंच
(c) अंग्रेजी (d) जर्मन
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 मार्च, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अंग्रेजी को संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक भाषा के रूप में नामित करने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए।
- 30 से अधिक राज्यों ने पहले ही अंग्रेजी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में नामित कर दिया है।
- इस आदेश का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, नागरिकों के लिए एक साझा अमेरिकी संस्कृति विकसित करना, सरकारी कार्यों में सुसंगतता बनाए रखना और नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
- केवल एक आधिकारिक भाषा को मान्यता देने से संचार प्रक्रियाएं सुगम होंगी, राष्ट्रीय मूल्यों को मज़बूती मिलेगी और समाज अधिक संगठित और प्रभावी बनेगा।
- इससे पहले, राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में एक नियम लागू किया गया था, जिसके तहत सरकारी धन प्राप्त करने वाले संगठनों और संघीय एजेंसियों को विभिन्न भाषाओं में सेवाएं प्रदान करनी होती थीं। अब यह नियम हटा दिया गया है।
- सरकारी कार्यालय और संघीय वित्तपोषित संगठन अब स्वयं तय करेंगे कि वे अन्य भाषाओं में सेवाएं और दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे या नहीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…