प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 28 जनवरी,2026 को नीति आयोग ने ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ किया
- यह अभियान 28 जनवरी- 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जनवरी, 2026 को नीति आयोग ने ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शुभारंभ किया
- इस अभियान का उद्घाटन नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम द्वारा किया गया।
- यह अभियान 28 जनवरी – 14 अप्रैल, 2026 तक चलेगा
- इसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 5 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (KPI-Key Performance Indicators) ) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सैचुरेशन को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना है।
- ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ सभी आकांक्षी ब्लॉकों में निम्नलिखित 6 पहचाने गए केपीआई पर ध्यान केंद्रित करेगा:
- आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाले 6 महीने से 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिशत।
- रिपोर्टिंग माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की माप दक्षता।
- कार्यात्मक शौचालय वाले संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत।
- पेयजल सुविधा वाले संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत।
- स्कूलों की कुल संख्या के सापेक्ष लड़कियों के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा वाले स्कूलों का प्रतिशत।
- टीकाकृत गोवंश (एफएमडी का टीकाकरण) का प्रतिशत।
‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत आकांक्षी जिलों के लिए पहचाने गए 5 प्रमुख केपीआई निम्नलिखित हैं: - जन्म के समय वजन किए गए जीवित बच्चों का अनुपात।
- अनुमानित मामलों के सापेक्ष क्षय रोग (टीबी) मामले की अधिसूचना दर (सार्वजनिक और निजी संस्थान)।
- उन आंगनवाड़ी केंद्रों/शहरी पीएचसी का प्रतिशत, जिन्होंने पिछले एक महीने में क्रमशः कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस / शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस आयोजित किया है।
- कार्यात्मक बालिका शौचालयों वाले स्कूलों का प्रतिशत।
- टीकाकरण किए गए पशुओं का प्रतिशत।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2219814®=3&lang=2
