प्रश्न – प्रतिवर्ष संघर्ष में यौन हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 16 जून (b) 19 जून
(c) 15 जून (d) 13 जून
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 जून, 2025 को संपूर्ण विश्व में संघर्ष में यौन हिंसा के उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day for the Elimination of Sexual Violence in Conflict) मनाया गया।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 जून, 2015 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- यह दिवस संघर्ष में यौन हिंसा (बलात्कार जबरन वेश्यावृत्ति जबरन गर्भपात इत्यादि) का अंत करने की आवश्यकता के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/end-sexual-violence-in-conflict-day