प्रश्न – 15 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया?
(a) नई दिल्ली (b) नवी मुंबई, खारघर
(c) मुंबई, दादर (d) पु णे, शिवाजी नगर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया
- इस मंदिर का उद्देश्य विश्वभर में भाईचारे, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है।
- इस मंदिर परिसर में कई देवताओं की प्रतिष्ठा की गई है।
- इसके अतिरिक्त, इसमें एक वैदिक शिक्षा केंद्र, प्रस्तावित संग्रहालय और ऑडिटोरिय और एक उपचार केंद्र भी शामिल है।
- मंदिर का निर्माण ISKCON के दर्शन और उद्देश्य के अनुरूप किया गया है, जो आध्यात्मिक उन्नति, मानवता की सेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में कार्यरत है।
- इसी दिन प्रधानमंत्री ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन अग्रणी लड़ाकू जहाजों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…