प्रश्न – श्रीलंका में चमगादड़ की नई प्रजाति की खोज के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
1. हाल ही में उस्मानिया विश्वविद्यालय के डॉ. भार्गवी श्रीनिवासुलु के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने लीफ-नोज्ड बैट की इस नई प्रजाति को खोजा है।
2.खोजी गई नई प्रजाति का नाम हिप्पोसाइडेरोस श्रीलंकेन्सिस (Hipposideros srilankaensis) है, जो श्रीलंका में पाई जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- हाल ही में उस्मानिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्रीलंका में चमगादड़ की नई प्रजाति की पहचान की गई है।
- उस्मानिया विश्वविद्यालय के डॉ. भार्गवी श्रीनिवासुलु के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम ने लीफ-नोज्ड बैट की इस नई प्रजाति को खोजा है।
- खोजी गई नई प्रजाति का नाम हिप्पोसाइडेरोस श्रीलंकेन्सिस (Hipposideros srilankaensis) है, जो श्रीलंका में पाई जाती है।
- इस खोज को, हिप्पोसाइडरोस गैलेरिटस (Hipposideros galeritus) के दक्षिण एशियाई सहयोगियों के टैक्सोनोमिक संशोधन के साथ, अंतरराष्ट्रीय टैक्सोनॉमी जर्नल ज़ूटाक्सा में प्रकाशित किया गया है।
- शोध दल ने भारत, श्रीलंका और थाईलैंड में कई स्थानों का सर्वेक्षण कर महत्वपूर्ण नमूने और साक्ष्य एकत्र किए।
- हिप्पोसाइडेरोस श्रीलंकेन्सिस को इसकी अनूठी शारीरिक विशेषताओं जैसे चौड़ी नाक-पत्ती, विशिष्ट कान संरचना और खोपड़ी की विशेषताओं के आधार पर पहचाना गया।
- आनुवंशिक विश्लेषण (Genetic Analysis) से पुष्टि हुई कि यह अन्य ज्ञात प्रजातियों से भिन्न है।
- हिप्पोसाइडेरोस ब्रैकियोटस (Hipposideros brachyotus) जिसे पहले हिप्पोसाइडेरोस गैलेरिटस (Hipposideros galeritus) की उप-प्रजाति माना जाता था, अब एक विशिष्ट प्रजाति के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुका है।
- श्रीलंका में एच. श्रीलंकेन्सिस जबकि भारत में हिप्पोसाइडेरोस ब्रैकियोटस की प्रजाति पाई गई।
- अध्ययन में हिप्पोसाइडेरोस गैलेरिटस की आबादी में महत्वपूर्ण आनुवंशिक विविधता पाई गई, जिससे संकेत मिलता है कि दक्षिण-पूर्व एशिया में अब भी अज्ञात अप्रकट प्रजातियाँ (Cryptic Species) मौजूद हो सकती हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…