प्रश्न-14 मई‚ 2022 को शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) बहरीन
(b) कतर
(c) इंडोनेशिया
(d) संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 14 मई‚ 2022 को शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।
- स्वतंत्रता के उपरांत वह देश के तीसरे राष्ट्रपति हैं।
- इस पद पर इन्होंने खलीफा बिन जायेद अल नाहयान का स्थान लिया।
- 13 मई‚ 2022 को वह अबू धाबी के शासक भी बने।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…