शेंजेन क्षेत्र में शामिल दो नए देश

प्रश्न – 1 जनवरी, 2025 को कौन से दो देश आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र में शामिल हुए?
(a) रोमानिया और बुल्गारिया
(b) नार्वे और स्वीडन
(c) फ़िनलैंड और आइसलैंड
(d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 जनवरी, 2025 को रोमानिया और बुल्गारिया आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ के शेंजेन क्षेत्र में शामिल हुए
  • इससे अन्य सदस्य देशों के साथ उनका भूमि सीमा नियंत्रण समाप्त हो गया
  • इससे नागरिकों को पासपोर्ट जाँच के बिना आने जाने की सुविधा मिल जाएगी।
  • ऑस्ट्रिया ने वर्ष 2022 में रोमानिया और बुल्गारिया के इस क्षेत्र में प्रवेश पर वीटो लगा दिया था
  • लेकिन, पिछले वर्ष हवाई और समुद्री सीमाओं से नियंत्रण हटने तथा पिछले महीने ऑस्ट्रिया के वीटो हटाने के बाद यूरोपीय संघ ने दोनों देशों पर सीमा नियंत्रण समाप्त करने का फैसला किया।
  • शेंजेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनके बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण नहीं है।
  • वर्ष 1995 में स्थापित यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए एक ही देश माना जाता है, जिसमें एकीकृत बाहरी सीमा नियंत्रण और साझा वीज़ा नीतियाँ लागू हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://home-affairs.ec.europa.eu/news/bulgaria-and-romania-join-schengen-area-2025-01-03_en

https://home-affairs.ec.europa.eu/policies/schengen-borders-and-visa/schengen-area_en