प्रश्न-हाल ही में फोर्ब्स द्वारा भारतीय अरबपतियों की फोर्ब्स सूची में प्रथम स्थान पर रहे-
(a) अनिल अंबानी
(b) दिलीप सांघवी
(c) अजीम प्रेमजी
(d) मुकेश अंबानी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 23 सितंबर, 2015 को फोर्ब्स द्वारा भारत के 100 शीर्ष अमीरों की सूची जारी की गई।
- सभी 100 भारतीयों की कुल संपत्ति गत वर्ष 345 बिलियन डॉलर थी जो कि इस अवधि में अपरिवर्तित रही है।
- इस सूची में 18.9 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी लगातार नौवें वर्ष प्रथम स्थान पर हैं।
- ‘सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज’ के प्रमुख दिलीप सांघवी 18 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- विप्रो के अजीम प्रेमजी 15.9 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
- ‘हिन्दुजा ग्रुप’ के प्रमुख हिन्दुजा बंधु इस सूची में 14.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।
- शीर्ष 100 भारतीय अमीरों की इस वर्ष सूची में केवल चार महिलाएं शामिल हैं- सावित्री जिन्दल 23 वें स्थान पर, लीना तिवारी 54वें स्थान पर, इन्दु जैन 57वें स्थान पर एवं विनोद गुप्ता 74वें स्थान पर हैं।
- शीर्ष 10 भारतीय अमीरों की सूची इस प्रकार है-
1. मुकेश अंबानी (18.9 बिलियन डॉलर)
2. दिलीप शांघवी (18 बिलियन डॉलर)।
3. अजीम प्रेमजी (15.9 बिलियन डॉलर)।
4. हिंदुजा बंधु (14.8 बिलियन डॉलर)।
5. पालोंजी मिस्त्री (14.7 बिलियन डॉलर)।
6. शिव नादर (12.9 बिलियन डॉलर)।
7. गोदरेज परिवार (11.4 बिलियन डॉलर)।
8. लक्ष्मी मित्तल (11.2 बिलियन डॉलर)।
9. साइरस पूनावाला (7.9 बिलियन डॉलर)।
10. कुमार बिरला (7.8 बिलियन डॉलर)। - इस वर्ष सूची में 12 नये लोग सम्मिलित हुए, उनमें सबसे धनी हैं दुबई निवासी सुनील वासवनी जो कि 48वें स्थान पर हैं।
- फ्लिपकार्ट के सचिन और बिन्नी बंसल 1.3 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 86वें स्थान पर हैं।
- स्टील निर्माता लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में 4.6 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। 11.2 बिलियन डॉलर कुल संपत्ति के साथ वे 8वें स्थान पर हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/naazneenkarmali/2015/09/23/india-rich-list-2015/
http://www.forbes.com/india-billionaires/list/
http://forbesindia.com/lists/india-rich-list-2014/1483/all
http://www.businesstoday.in/current/economy-politics/mukesh-ambani-100-richest-indian-tycoons-forbes-ril-azim-premji/story/210778.html
nice