प्रश्न – 26 अप्रैल, 2025 को ईरान शाहिद राजाई बंदरगाह पर भीषण विस्फोट हुआ। यह बंदरगाह किस शहर के निकट स्थित है?
(a) तेहरान (b) इस्फहान
(c) बंदर अब्बास (d) मशहद
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अप्रैल, 2025 को ईरान के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह शाहिद राजाई पर एक भीषण विस्फोट में 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 750 से अधिक लोग घायल हो गए।
- यह बंदरगाह दक्षिणी शहर बंदर अब्बास के पास स्थित है।
- इस वाणिज्यिक बंदरगाह पर कई कंटेनरों में विस्फोट हुआ।
- यह धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां और छतें उड़ गईं, कारें नष्ट हो गईं और लगभग 50 किमी दूर तक झटका महसूस किया गया।
- यह विस्फोट संभवतः सोडियम परक्लोरेट (Sodium Per chlorate) के कारण हुआ था जो बैलिस्टिक मिसाइलों में इस्तेमाल किया जाने वाला रसायन है।
- शाहिद राजाई बंदरगाह ईरान का सबसे बड़ा और उन्नत बंदरगाह टर्मिनल है, जहाँ से देश का अधिकांश समुद्री माल निर्यात और आयात होता है।
- यह बंदरगाह हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर स्थित है, जो तेल व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/articles/cx251yyvwr3o
https://edition.cnn.com/2025/04/26/middleeast/iran-bandar-abbas-port-explosion-intl
