प्रश्न-शंघाई सहयोग संगठन (SCO) राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
1. 15-16 सितंबर, 2022 के मध्य यह बैठक दुशांबे, ताजिकिस्तान में हुई।
2. इस सम्मेलन के दौरान ईरान एससीओ (SCO) का नया सदस्य बना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न तो 2
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

- इसमें एससीओ के सदस्य देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने भाग लिया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
- इसमें इस समूह की विगत दो दशकों की गतिविधियों की समीक्षा तथा बहुपक्षीय सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया।
- इस दौरान ईरान एससीओ का नया सदस्य बना।
- जिससे अब एससीओ के कुल सदस्य देशों की संख्या 9 हो गई।
- इससे पूर्व भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में इसके सदस्य बनें थे।

लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…