शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक-2026

प्रश्न – 28 अप्रैल, 2026 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक-2026 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) बिश्केक
(c) मास्को (d) ढाका
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 अप्रैल,2026 को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक-2026 किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हुई
  • इस बैठक में एक उच्च-स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया
  • इस बैठक के दौरान सदस्य देशों के रक्षा मंत्री द्वारा क्षेत्र की रक्षा और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ।
  • अंतरराष्ट्रीय शांति, आतंकवाद-रोधी उपायों और SCO सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया ।
  • इस वर्ष की SCO बैठक पश्चिम एशिया की स्थिति के कारण उत्पन्न भू-राजनीतिक तनाव की पृष्ठभूमि में हुई।
  • शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बारे में –
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है
  • जिसकी स्थापना 15 जून, 2001 को चीन के शंघाई में हुई थी।
  • इसके सदस्य देशों में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं।
  • भारत वर्ष 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2255806&reg=3&lang=2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *