प्रश्न – 17 सितंबर 2026 को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के आर्थिक और विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं बैठक-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) दुशांबे (b) नई दिल्ली
(c) कोलंबो (d) बैंकाक
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर, 2026 को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के आर्थिक और विदेश व्यापार मंत्रियों की 25वीं बैठक-2026 ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित किया गया
- इस बैठक में एससीओ सदस्य देशों के बीच आर्थिक और विदेश व्यापार के क्षेत्रों में जारी सहयोग की समीक्षा की गई
- साथ ही एससीओ ढांचे के भीतर व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को और सुदृढ़ करने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
- इसमें भारत ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए ‘सुरक्षा, संपर्क और अवसर’ के तीन स्तंभों पर बल दिया है
- इसमें मंत्रियों ने ‘शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के आर्थिक और विदेश व्यापार मंत्रियों के वक्तव्य’ को पारित किया।
- इसमें मंत्रियों ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बहुपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए 2026-2030 की कार्य योजना पर सहमति व्यक्त की, जिसे एससीओ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों (प्रधानमंत्रियों) की परिषद द्वारा आगे अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
- इसमें मंत्रियों ने ‘रचनात्मक अर्थव्यवस्था के विकास पर शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के विशेष कार्य समूह पर विनियम’ को भी मंजूरी दी।
- इसकी अगली मंत्रिस्तरीय बैठक वर्ष 2027 में उज्बेकिस्तान में आयोजित की जाएगी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2311925®=3&lang=1