प्रश्न – जनवरी ,2026 में वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में व्यापार की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) कटक
(c) जोधपुर (d) लखनऊ
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जनवरी, 2026 में वैश्विक ऊर्जा संक्रमण में व्यापार की भूमिका पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-2026 कटक स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशा परिसर में आयोजित किया गया
- यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन व्यापार और निवेश विधि केंद्र (सीटीआईएल) ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशा (एनएलयूओ) के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विधि केंद्र के सहयोग से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) चेयर्स कार्यक्रम के तत्वावधान में आयोजित किया गया था
- इस सम्मेलन में ओडिशा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बिरजा प्रसन्ना और प्रसन्ना सतपथी मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रोफेसर एन.एल. मित्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
- इस कार्यक्रम में विश्व व्यापार संगठन की अपीलीय संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजदूत उजल सिंह भाटिया भी मौजूद थे।
- सम्मेलन में हुई चर्चाओं का केंद्र बिंदु अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन के संगम पर बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की भूमिका थी।
- उच्च स्तरीय तकनीकी सत्रों में हरित औद्योगिक नीति, सतत व्यापार ढांचे, स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियां, नियामक प्रथाएं, कार्बन प्रशासन और वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2217018®=3&lang=2