प्रश्न – मार्च, 2025 में जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में 163 देशों में आतंकवादी गतिविधियों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है।
(ii) आतंकवाद से सबसे प्रभावित देशों के इस सूचकांक में बुर्किना फासो शीर्ष स्थान पर है।
(iii) सूचकांक में भारत को 7वां स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii) (b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii) (d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 मार्च, 2025 को इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (Global Terrorism Index), 2025 जारी किया गया।
- यह इस सूचकांक का 12 वां संस्करण है।
- ज्ञातव्य है कि पहली बार यह सूचकांक वर्ष 2012 में जारी किया गया था।
- इस सूचकांक के निर्माण में 163 देशों में आतंकवादी गतिविधियों का तुलनात्मक अध्ययन करके आतंकवाद और उसके प्रभाव का तथ्यात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
- इस सूचकांक में शून्य से 10 तक के स्कोर में 163 देशों को श्रेणीबद्ध किया गया है।
- सूचकांक में स्कोर शून्य (0) का मतलब सबसे कम और दस (10) सबसे अधिक आतंकवाद से प्रभावित होने से है।
- इसके अनुसार , कम से कम एक आतंकवादी घटना का अनुभव करने वाले देशों की संख्या 58 से बढ़कर 66 हो गई है, जो वर्ष 2018 के बाद से सबसे अधिक प्रभावित देश हैं।
- वर्ष 2024 में, सात वर्षों में पहली बार सुधार की तुलना में अधिक देशों की स्थिति खराब हुई, जिसमें 45 देशों ने आतंकवाद से अधिक प्रभाव की सूचना दी, जबकि केवल 34 देशों ने सुधार दिखाया।
- वर्ष 2024 में आतंकवाद से होने वाली मौतें घटकर 7,555 रह गयी , जो पिछले साल से 13 प्रतिशत कम है
- आतंकवादी हमलों की संख्या में भी तीन प्रतिशत की गिरावट आई और यह 3,492 हो गई।
- इस्लामिक स्टेट (आईएस) और उसके सहयोगी संगठन वर्ष 2024 में सबसे ख़तरनाक आतंकवादी संगठन बने रहे, जो 22 देशों में 1,805 मौतों के लिए ज़िम्मेदार हैं।
- चार प्रमुख आतंकवादी संगठन, आईएस, जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल मुस्लिमीन (जेएनआईएम), तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अल-शबाब ने अपनी गतिविधियाँ बढ़ाना जारी रखा, इन समूहों के कारण होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,204 हो गई।
- वर्ष 2023 में ये समूह 29 देशों में सक्रिय थे जो 2024 में बढ़कर 30 देशों तक पहुंच गए।
- वर्ष 2024 में, 36 प्रतिशत आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली
- सीरिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य वर्ष 2024 में आईएस गतिविधि से सबसे अधिक प्रभावित देश थे
- साहेल वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जो वर्ष 2024 में आतंकवाद से होने वाली सभी मौतों में से आधे से अधिक और वैश्विक स्तर पर हमलों का 19 प्रतिशत हिस्सा है।
- आतंकवाद से सबसे प्रभावित 10 देश और स्कोर –
1 बुर्किना फासो 8.581
2 पाकिस्तान 8.374
3 सीरिया 8.006
4 माली 7.907
5 नाइजर 7.776
6 नाइजीरिया 7.658
7 सोमालिया 7.614
8 इजराइल 7.463
9 अफगानिस्तान 7.262
10 कैमरून 6.944 - इस सूचकांक में भारत को 14वां स्थान (स्कोर-6.411) को प्राप्त हुआ है।
- सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान को दूसरा , श्रीलंका को 20वां, नेपाल को 68वां, बांग्लादेश को 35वां, चीन को 49वां तथा भूटान और श्रीलंका को 100वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- विश्व के अन्य विकसित देशों में यूएसए को 34वां, यूके को 41वां, फ्रांस को 40वां, रूस को 16वां स्थान प्राप्त हुआ है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://reliefweb.int/report/world/global-terrorism-index-2025