प्रश्न – 5 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने “प्रशासनिक क्षमता निर्माण” कार्यक्रम का शुभारंभ किस मिशन के अंतर्गत किया गया?
(a) मिशन शक्ति
(b) मिशन कर्मयोगी
(c) डिजिटल इंडिया मिशन
(d) अटल नवाचार मिशन
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के लिए पहली बार समर्पित “प्रशासनिक क्षमता निर्माण” कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- इस पहल का उद्देश्य अकादमिक एवं वैज्ञानिक नेतृत्व को प्रशासनिक दक्षता, निर्णय-निर्माण क्षमता और शासन संबंधी कौशल से सशक्त बनाना है।
- मिशन कर्मयोगी का अगला चरण सार्वजनिक संस्थानों को “अनुकूलनशील (Adaptive)” और “मानवीय (Humane)” बनाने पर आधारित होगा, विशेषकर उस समय में जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।
- कार्यक्रम के दौरान, केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूरक पहलों की एक श्रृंखला भी शुरू की, जिसमें संस्थागत क्षमता विकास के ईकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीनीकृत उन्नति पोर्टल और ‘कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम’ के राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन का रोडमैप शामिल है।
- डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में क्षमता विकास आयोग और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के बीच एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य क्षमता विकास में वैश्विक ज्ञान साझेदारी को बढ़ावा देना है।
- यह सहयोग नीतिगत संवादों, विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और विषयगत शिक्षण पहलों के माध्यम से एक व्यवस्थित जुड़ाव को सक्षम बनाएगा।
- इसमें शासन-प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल परिवर्तन और सार्वजनिक क्षेत्र के नवाचार जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे क्षमता विकास को एक वैश्विक सार्वजनिक हित के रूप में स्थापित किया जा सके।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2249180®=3&lang=2
