प्रश्न – मई‚ 2024 में भारत के केरल राज्य में वेस्ट नाइल फीवर से प्रभावित कुछ मामले सामने आए हैं। वेस्ट नाइल वायरल संक्रमण पहली बार वर्ष 1937 में किस देश में पाया गया था?
(a) नाइजीरिया (b) चाड
(c) युगांडा (d) माली
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

Related Static GK
- वेस्ट नाइल फीवर आमतौर पर पक्षियों में पाई जाने वाली बीमारी है।
- पक्षियों के मृत शरीर से यह बीमारी मच्छरों तक पहुंचती है।
- इससे संक्रमित क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से इस बीमारी का प्रसार इंसानों में होता है।
- वेस्ट नाइल फीवर में बुखार के साथ उल्टी‚ दस्त और सिरदर्द की शिकायत होती है।
- इस फीवर के 10 में से 6 मामले में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं।
- कुछ मामलों में इस बीमारी से इन्सेफ्लाइटिस हो सकता है।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…