प्रश्न – 2- 14 अक्टूबर, 2025 तक वेस्टइंडीज पुरुष क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर रही। इस दौरे के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के मध्य 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला भारत में संपन्न हुई।
(b) भारत ने 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत लिया।
(c) इस श्रृंखला में सर्वाधिक रन (219) भारत के यशस्वी जायसवाल ने बनाए।
(d) इस श्रृंखला में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2- 14 अक्टूबर, 2025 तक वेस्टइंडीज पुरुष क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर रही।
- इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के मध्य 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला इंग्लैंड में संपन्न हुई।
- यह श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, 2025-2027 का हिस्सा थी।
- भारत ने 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत लिया।
- दूसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में कुल 8 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
- इस श्रृंखला में भारतीय स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’चुने गए।
- इस श्रृंखला में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।
- सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 10 विकेट हासिल किए।
- इस श्रृंखला में सर्वाधिक रन (219) भारत के यशस्वी जायसवाल ने बनाएं।
- इस श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट (12) भारतीय स्पिनगेंदबाज कुलदीप यादव ने लिए।
- इस श्रृंखला में वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज़ और भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल थे।
- पहले टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल (भारत) ने टेस्ट में अपना पहला शतक बनाया।
- दूसरे टेस्ट मैच में जॉन कैम्पबेल (वेस्टइंडीज) ने टेस्ट मैचों में अपना पहला शतक बनाया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-news/135942/how-shubman-gills-india-took-flight-at-home