प्रश्न – अक्टूबर‚ 2023 में लॉन्च किए गए वेब पोर्टल ‘अपना चंद्रयान’ के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 17 अक्टूबर‚ 2023 को इस वेब पोर्टल को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में लॉन्च किया।
(b) इस वेब पोर्टल पर मिशन चंद्रयान-3 पर स्कूली छात्रों के लिए गतिविधि-आधारित सहायता सामग्री जैसे कि क्विज‚ पहेलियां आदि उपलब्ध हैं।
(c) यह वेब पोर्टल शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वावधान में एनसीईआरटी द्वारा विकसित किया गया है।
(d) वेब पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर पीयूष गोयल ने मिशन चंद्रयान-3 पर एक पुस्तक का विमोचन किया।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

- मॉड्यूल में 5 चरण शामिल किए गए हैं तथा यह स्कूली शिक्षा के कक्षा-I-XII को कवर करता है।
- इस मॉड्यूल को विभिन्न चरणों हेतु विषयों की प्रासंगिकता के प्रति एक सचेत दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है‚ जिसमें कहानियां‚ प्रश्नोत्तरी और गतिविधियां शामिल हैं‚ जो छात्रों को स्व-गति से सीखने के लिए प्रेरित करती हैं।
- इसे शिक्षकों को प्रायोगिक ज्ञान के अध्यापन-शास्त्र के माध्यम से अपने छात्रों का मार्गदर्शन करने के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु डिजाइन किया गया है।
- मॉड्यूल का एक डिजिटल प्रारूप एनसीईआरटी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…