प्रश्न – अगस्त, 2025 में किस देश ने वर्ष 2036 से पहले शुक्र ग्रह पर पुनः जाने के लिए वेनेरा-डी मिशन लॉन्च करने की घोषणा की ?
(a) जापान (b) चीन
(c) साउथ कोरिया (d) रूस
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त,2025 में रूस ने वर्ष 2036 से पहले शुक्र ग्रह पर पुन: जाने के लिए वेनेरा-डी मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है।
- अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान – आईकेआई के ओलेग कोराबलेव के अनुसार, देश के नए राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक डिज़ाइन कार्य जनवरी, 2026 में शुरू होगा।
- इस मिशन में एक लैंडर, एक बैलून प्रोब और एक कक्षीय अंतरिक्ष यान शामिल होगा, जिसका प्रक्षेपण 2034 और 2036 के बीच होने की उम्मीद है।
- लावोच्किन एसोसिएशन के सहयोग से डिज़ाइन इस चरण को पूरा होने में दो साल लगेंगे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/russia-plans-venera-d-venus-mission-launch-by-2036
https://www.themoscowtimes.com/2025/08/22/russia-delays-moon-and-venus-missions-again-a90328