प्रश्न – 20-22 मई, 2025 को विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी-2025 कहां आयोजित हुई ??
(a) नई दिल्ली (b) अबू धाबी
(c) रॉटरडैम (d) पेरिस
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20-22 मई, 2025 को विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी-2025 रॉटरडैम अहोय,नीदरलैंड्स आयोजित हुई
- भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने इस भारत का प्रतिनिधित्व किया
- जिसमें उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक दूरदर्शिता और क्षमताओं पर प्रकाश डाला।
- गौरतलब है की केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में 2.4 बिलियन अमरीकी डॉलर के शुरुआती आवंटन के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन शुरू किया।
- राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य भारत में हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों का विकास और उसे अपनाने को बढ़ावा देना है।
- यह निम्नलिखित के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करता है:
• संभावित क्षेत्रों में मांग की पहचान करना और उसे बनाना
• घरेलू क्षमता स्थापित करने के लिए उत्पादन प्रोत्साहन प्रदान करना
• 2030 तक 5 मिलियन मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन उत्पादन प्राप्त करना,
• सालाना लगभग 50 एमएमटी कार्बनडाइक्साइड उत्सर्जन को रोकना।
• लगभग 100 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश आकर्षित करना।
• 600,000 से अधिक नौकरियाँ पैदा करना।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2130016
https://www.globalhydrogenreview.com/events/world-hydrogen-summit-2025
