प्रश्न – 6 – 8 अगस्त, 2025 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)-हर्बल ओषधियों के लिए अंतरराष्ट्रीय नियामक सहयोग (आईआरसीएच) कार्यशाला कहां आयोजित हुई ?
(a) गुरुग्राम (b) गाजियाबाद
(c) जयपुर (d) मुंबई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 – 8 अगस्त, 2025 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)-हर्बल ओषधियों के लिए अंतरराष्ट्रीय नियामक सहयोग (आईआरसीएच) कार्यशाला होटल फॉर्च्यून डिस्ट्रिक्ट सेंटर, गाजियाबाद में आयोजित हुई
- इसे आयुष मंत्रालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेषज संहिता आयोग (पीसीआईएम एंड एच) के सहयोग से आयोजित किया गया है
- इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हर्बल दवाओं के विनियमन की क्षमता को मजबूत करने के लिए वैश्विक विशेषज्ञों और नियामकों को एक साथ लाया गया
- इस कार्यक्रम का उद्घाटन आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और डब्ल्यूएचओ-आईआरसीएच के अध्यक्ष डॉ. किम सुंगचोल ने किया
- इसमें भूटान, ब्रुनेई, क्यूबा, घाना, इंडोनेशिया, जापान, नेपाल, पैराग्वे, पोलैंड, श्रीलंका, युगांडा और ज़िम्बाब्वे जैसे देशों के प्रत्यक्ष रूप से जबकि ब्राज़ील, मिस्र और अमेरिका वर्चुअल रूप से शामिल हुए ।
- इसके पांच प्रमुख उद्देश्यों में सहयोग को बढ़ावा देना, सुरक्षा और प्रभावकारिता तंत्र को बढ़ाना, नियामक व्यवस्था का समर्थन करना और वैश्विक स्तर पर पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को सशक्त बनाना शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
