प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 15 दिसंबर‚ 2023 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नोमा को उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों (NTD) की अपनी आधिकारिक सूची में शामिल किया गया है।
(ii) नोमा को कैंक्रम ओरिस या गैंग्रीनस स्टोमाटाइटिस के रूप में भी जाना जाता है‚ यह मुह और चेहरे की एक गंभीर गैग्रीनस बीमारी है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

- नोमा को कैंक्रम (Cancrum) ओरिस या गैंग्रीनस स्टोमाटाइटिस के रूप में भी जाना जाता है।
- नोमा मुंह और चेहरे की एक गंभीर गैंग्रीनस बीमारी है जिसमें मृत्यु दर लगभग 90 प्रतिशत है।
- नोमा मुख्य रूप से 2-6 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रभावित करता है‚ यह गरीब समुदायों में रहने वाले लोगों में सबसे अधिक पाया जाता है।
लेखक -नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
