प्रश्न – मई,2025 में किस खिलाड़ी ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 फाइनल का खिताब जीता?
(a) मार्क सेल्बी (b) मार्क विलियम्स
(c) नील रॉबर्टसन (d) झाओ ज़िंटोंग
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 अप्रैल, 2025 – 5 मई 2025 के मध्य विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 फाइनल इंग्लैंड के शेफ़ील्ड के क्रूसिबल थिएटर में आयोजित हुआ।
- यह लगातार 49वां वर्ष था जब विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप का आयोजन इस स्थल पर किया गया।
- इसे आधिकारिक तौर पर 2025 हेलो विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2025 के नाम से जाना जाता है।
- चीन के 28 वर्षीय झाओ ज़िंटोंग (Zhao Xintong) ने विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में तीन बार के विजेता मार्क विलियम्स को 18-12 से हराकर खिताब जीता।
- झाओ ने 87 अंकों की शानदार ब्रेक लगाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 500,000 पाउंड की इनामी राशि के साथ विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए।
- यह जीत और भी अधिक उल्लेखनीय इसलिए है क्योंकि झाओ को सिर्फ 12 महीने पहले ही स्नूकर से 20 महीनों के लिए निलंबित कर दिया गया था।
- यह प्रतिबंध वर्ष 2023 के मैच फिक्सिंग घोटाले के बाद लगाया गया था, जिसमें 10 चीनी खिलाड़ी दोषी पाए गए थे।
- झाओ पहले ऐमेच्योर खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रूसीबल थियेटर में खिताब जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
