प्रश्न – वर्ष 2026 में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ कब मनाया जा रहा है?
(a) 1–7 अगस्त (b) 5–12 अगस्त
(c) 2–8 अगस्त (d) 3–9 अगस्त
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1-7 अगस्त, 2026 के मध्य संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ (World BreastFeeding Week) मनाया जा रहा है ।
- वर्ष 2026 में इस सप्ताह का मुख्य विषय (Theme)- “Breastfeeding for a sustainable start in life: strengthen what works,”
- उल्लेखनीय है कि यह सप्ताह विश्वभर में शिशुओं के स्वास्थ्य को सुधारने और स्तनपान को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य स्तनपान का संरक्षण, प्रोत्साहन एवं समर्थन करना तथा सफल नीतियों और कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर लागू करना है।
- स्तनपान शिशु के जीवित रहने, स्वस्थ विकास और संज्ञानात्मक विकास के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।
- मंत्रालय परिवारों से आग्रह करता है कि वे सुनिश्चित करें कि प्रत्येक नवजात शिशु को जन्म के पहले घंटे के भीतर (गोल्डन आवर) माँ का दूध मिले।
- पहला दूध, कोलोस्ट्रम, जिसे अक्सर शिशु का पहला प्राकृतिक टीका कहा जाता है, एंटीबॉडी और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे फेंका नहीं जाना चाहिए।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…