प्रश्न – -‘विश्व शतरंज दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 जुलाई (b) 18 जुलाई
(c) 20 जुलाई (d) 12 जुलाई
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 जुलाई‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व शतरंज दिवस’ (World Chess Day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 दिसंबर‚ 2019 को वर्ष 1924 में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 20 जुलाई को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- गौरतलब है कि शतरंज‚ सबसे प्राचीन‚ बौद्धिक और सांस्कृतिक खेलों में से एक है।
- ध्यातव्य है कि अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के पहल के तहत वर्ष 1966 से दुनिया भर के शतरंज खिलाड़ियों के द्वारा 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- चतुरंगा (Chaturanga) नामक शतरंज के समान एक खेल की उत्पत्ति भारतीय उपमहाद्वीप में ‘गुप्त काल’ (319-543 ई.) के दौरान हुई थी।
- क्या आप जानते हैं?
- लगभग 70% वयस्क आबादी (अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, रूस, भारत) ने अपने जीवन में कभी न कभी शतरंज खेला है, 60.5 करोड़ वयस्क नियमित रूप से शतरंज खेलते हैं।
- गणितीय रूप से, शतरंज के संभावित खेलों की संख्या, प्रेक्षणीय ब्रह्मांड में परमाणुओं की संख्या से भी अधिक है।
- शतरंज में दो चालों में प्रतिद्वंद्वी को शह और मात देना संभव है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…