प्रश्न-‘विश्व विकलांगता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 दिसंबर
(b) 4 दिसंबर
(c) 9 दिसंबर
(d) 3 दिसंबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 3 दिसंबर, 2014 को ‘विश्व विकलांगता दिवस’ (International Day of People with Disability) विश्व भर में मनाया गया।
- वर्ष 2014 में ‘विश्व विकलांगता दिवस’ का मुख्य विषय था- सतत् विकास : प्रौद्योगिकी का वादा (Sustainable Development: The Promise of Technology)।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 1992 में ‘संयुक्त राष्ट्र’ संकल्प संख्या 47/3 द्वारा 3 दिसंबर को प्रतिवर्ष ‘विश्व विकलांगता दिवस’ मनाने की घोषणा की गई थी ।
- इसका उद्देश्य आधुनिक समाज में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाना है।
- ज्ञातव्य हो कि विकलांगता में लाइफ टाइम एचीवमेंट के लिए वर्ष 2014 का लेस्ली हॉल पुरस्कार ‘बिल ब्रेडली’ को दिया गया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.idpwd.com.au
http://www.un.org/disabilities/default.asp?id=111