प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 मार्च (b) 2 मार्च
(c) 3 मार्च (d) 28 फरवरी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 मार्च‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ (World Wildlife Day) मनाया गया
- मुख्य विषय (Theme) – “Wildlife Conservation Finance: Investing in People and Planet.”
- यह दिवस वैश्विक स्तर पर विलुप्त संकटापन्न वन्यजीवों तथा वनस्पतियों के संरक्षण की दिशा में जागरुकता लाने के लिए मनाया जाता है।
- ध्यातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2013 को अपने 68वें सत्र में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –
- भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) का राष्ट्रीय वन्यजीव डेटाबेस केंद्र देश के संरक्षित क्षेत्रों पर एक राष्ट्रीय वन्यजीव सूचना प्रणाली (NWIS) विकसित कर रहा है।
- 2025-26 के लिए, केंद्र सरकार ने अपनी केंद्र प्रायोजित योजना के तहत वन्यजीव आवासों के एकीकृत विकास के लिए ₹450 करोड़ आवंटित किए हैं।
- 27 नवंबर, 2023 तक भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यानों, 573 वन्यजीव अभयारण्यों, 115 संरक्षण रिजर्व और 220 सामुदायिक रिजर्व सहित 1014 संरक्षित क्षेत्रों का एक नेटवर्क है, जो देश के कुल 1,75,169.42 वर्ग किमी भौगोलिक क्षेत्र को कवर करता है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 5.32% है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2011117