विश्व रेडियो दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. विश्व रेडियो दिवस प्रतिवर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है।
  2. वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय है — “रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक उपकरण है, आवाज नहीं।”
    उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 फरवरी, 2026 को विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2026 में इस दिवस का मुख्य विषय है — “रेडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक उपकरण है, आवाज नहीं।”
  • यह दिवस वर्ष 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है।
  • विश्व रेडियो दिवस (डब्ल्यूआरडी) की घोषणा संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने वर्ष 2011 में अपने 36वें आम सम्मेलन के दौरान की थी।
  • इसके पश्चात् संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में अपने 67वें सत्र में इसे औपचारिक रूप से अंगीकार किया, जिससे यह एक आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुआ।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –
  • भारत में पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन 1 फरवरी, 2004 को हुआ था
  • भारत में वर्तमान में 528 सामुदायिक रेडियो स्टेशन हैं, जो जमीनी स्तर पर संचार एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के एक प्रभावी साधन के रूप में सामुदायिक रेडियो की भूमिका को रेखांकित करते हैं।
  • जनवरी 2026 में, सेना ने नागरिक अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में “रेडियो संगम 88.8 एफएम” का शुभारंभ किया।
  • यह नियंत्रण रेखा के साथ स्थित पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन है, जिसका उद्देश्य सत्यापित जानकारी को बढ़ावा देना और सीमा पार दुष्प्रचार का मुकाबला करना है।
  • ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर), जिसे लोकप्रिय रूप से आकाशवाणी के नाम से जाना जाता है, भारत के राष्ट्रीय प्रसारक प्रसार भारती का रेडियो विभाग है और स्थापना से ही “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” (जनता के कल्याण एवं सुख के लिए) के आदर्श वाक्य के साथ राष्ट्र की सेवा कर रहा है।
  • वर्ष 1936 में स्थापित और स्वतंत्रता के बाद सार्वजनिक स्वामित्व में लाया गया एआईआर, प्रसारित भाषाओं की संख्या तथा श्रोताओं की विविधता के मामले में विश्व के सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक बन गया है।
  • आकाशवाणी (एआईआर) की होम सर्विस देशभर में फैले 591 प्रसारण केंद्रों के माध्यम से संचालित होती है, जो भारत के लगभग 92% भौगोलिक क्षेत्र और 99.19% जनसंख्या को आच्छादित करती है।
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी राम सिंह बौद्ध, जिन्हें “भारत का रेडियो मैन” कहा जाता है
  • उनको वर्ष 2025 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 1,257 रेडियो (अलग-अलग रेडियो सेट) के विश्व के सबसे बड़े संग्रह के लिए मान्यता प्रदान की गई।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2226945&reg=3&lang=2